Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन बीकानेर देहात कार्यकारिणी घोषित, स्वामी बने संगठन महामंत्री

---Advertisement---

The Khabar Xpress 28 मई 2025। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन बीकानेर देहात कार्यकारिणी बुधवार को संगठन द्वारा घोषित कर दी गई है।
बीकानेर देहात जिला कार्यकारिणी में कुल 51 सदस्यों को जगह मिली है।इस कार्यकारिणी में श्रीडूंगरगढ़ के मूलचंद स्वामी को संगठन महामंत्री बनाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अंजू पारख सहित चार अन्य को उपाध्यक्ष, उन्नीस महासचिव, इक्कीस सचिव, बनाए गए हैं। वहीं सुरेन्द्र कुमार महावर को प्रवक्ता एवं दीपक कुमार गौतम को मीडिया प्रभारी घोषित किया गया है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सीबी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा, प्रदेश महासचिव और बीकानेर संभाग प्रभारी विमल भाटी के अनुमोदन से देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बीकानेर देहात कार्यकारणी घोषित की है।
जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी को संगठन के कार्य में मेहनत करके कांग्रेस को मजबूत करने का आव्हान किया है।

देखे सम्पूर्ण सूची…

\"\"
\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment