Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

राजस्थान की 1200 रुपये किलो तक बिकती है ये सब्जी, दिल की सेहत के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों से है भरपूर

Published On: September 30, 2023 2:00 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 30 सितंबर 2023। भारत में जितने राज्य हैं, उतने ही प्रकार की खान-पान और सब्जियां भी हैं। ऐसी ही एक सब्जी है सांगरी जो कि वैसे तो किसी बीन्स की फली की तरह नजर आती है लेकिन कई बार इसके पेड़ किसी झाड़ की तरह नजर आते हैं। यह खास तौर से राजस्थान के चुरू, बीकानेर, जोधपुर और शेखावटी के इलाकों में ही पाया जाता है। दरअसल, इस सब्जी को उगाने के लिए ज्यादा पानी नहीं लगता लेकिन, इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। राजस्थान में इस सब्जी को कई पारंपरिक भोजन का हिस्सा बनाया जाता रहा है। लेकिन, आज हम इसे खाने के फायदे की ही बात करेंगे।

सांगरी की सब्जी के फायदे –

1. कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार 

सांगरी की सब्जी कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार हो सकता है है। इसमें सैपोनिन (saponins) होता है जो कि खून में लिपिड को कम करता है और बैड कोलेस्ट्रॉल में कमी लाता है। इसके अलावा इसका फाइबर भी बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार है। इस वजह से दिल के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए ताकि वो बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण ब्लॉकेज की समस्या से बचे रहें। 

2. मैग्निशियम से भरपूर

सांगरी, मैग्निशियम से भरपूर सब्जी है जिसका सेवन आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। लेकिन, मैग्निशियम का काम है ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करना और इसकी दीवारों को हेल्दी रखना। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और दिल का काम काज बेहतर बना रहता है और आप हेल्दी रहते हैं। 

3. जिंक से भरपूर

सांगरी की सब्जी जिंक से भरपूर है। ये जिंक शरीर में कई प्रकार की एक्टिविटी को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा ये शरीर के टी सेल्स को मजबूती देता है जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर हो और आप मौसमी बीमारियों से बचे रहें। तो, इन तमाम कारणों से आपको सांगरी का सेवन करना चाहिए।

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment