Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

राजस्थान कांस्टेबल भर्ती-2023: शारीरिक दक्षता व मापतोल परीक्षा 27 से 30 दिसंबर तक

Published On: December 20, 2023 8:30 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 20 दिसम्बर 2023। राजस्थान पुलिस द्वारा विज्ञापित कांस्टेबल भर्ती 2023 के 3578 पदों की भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं मापतोल परीक्षा 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड सचिन मित्तल ने बताया कि शारीरिक दक्षता और मापतौल परीक्षा के प्रवेश पत्र अभ्यर्थी मंगलवार 19 दिसंबर से विभाग की वेबसाइट https://www.police.rajasthan.gov.in एवं https://recruitment2.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र में परीक्षा स्थल का पता, दिनांक और समय अंकित

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड सचिन मित्तल ने बताया कि प्रवेश पत्र में परीक्षा स्थल का पता, दिनांक और समय अंकित है। अभ्यर्थी कानिस्टेबल भर्ती 2023 की विज्ञप्ति के बिन्दू संख्या 14 में वर्णितानुसार मूल प्रमाण पत्रो व उसकी स्व-प्रमाणित प्रति तथा राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाण पत्र व प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देशों की पूर्णतः पालना करते हुए निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा स्थल पहुंचे। किसी भी अभ्यर्थी को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment