Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी आमंत्रित करेगी विभिन्न पुरस्कारों हेतु आवेदन

Published On: August 22, 2023 5:46 PM
---Advertisement---

दी खबर एक्सप्रेस 22 अगस्त 2023। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु राजस्थानी साहित्य की विभिन्न विधाओं के अकादमी पुरस्कारों के लिए शीघ्र ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही अकादमी के बकाया रहे वर्ष 2019-20, 2020-21, 2021-22 के पुरस्कारों के संबंध में भी नियमानुसार आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। अकादमी सभागार में मंगलवार को अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया।
अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने बताया कि बैठक के दौरान समिति सदस्यों द्वारा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्त्व मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला का इस बात के लिए आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने सोमवार को हुए अकादमी के वार्षिक पुरस्कार समारोह में पिछले तीन वर्षों के बकाया पुरस्कारों के लिए आवश्यक राशि आवंटित करवाने की घोषणा की थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2023-24 के लिए पुरस्कार-सम्मान, प्रकाशन सहयोग आदि के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष 2019, 2020, 2021 के बकाया अकादमी पुरस्कारों के लिए राज्य सरकार की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होने के बाद तत्काल विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।
सचिव शरद केवलिया ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी साहित्यिक आयोजनों, मोनोग्राफ प्रकाशन आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपाध्यक्ष डाॅ. भरत ओला, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी, सदस्य अम्बिका दत्त, डाॅ. शारदा कृष्ण, डाॅ. कृष्णकुमार ‘आशु’, डाॅ. घनश्याम नाथ कच्छावा, डाॅ. सुरेश कुमार सालवी, दिनेश पंचाल, देवकरण जोशी, डाॅ. सुखदेव राव उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment