Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान में घटिया निर्माण का लगाया आरोप, ठेकेदार ने दी धमकी

---Advertisement---

The Khabar Xpress 29 मई 2025। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान में राजस्थान स्कूल परिषद द्वारा पीएम श्री इन्टरग्रटेड स्कीम 2024-25 के अंतर्गत लगभग 28X29 फीट के हाल का निर्माण BLE इंटरप्राइजेज द्वारा किया जा रहा है। विद्यालय प्रिंसिपल ममता ने अतिरिक्त परियोजना समन्वयक अधिकारी बीकानेर को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा घटिया स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है एवं निर्माण में भी देरी की जा रही है। ठेकेदार को घटिया निर्माण का उलाहना देने पर उल्टा ठेकेदार द्वारा ही धमकाया जा रहा है। प्रिंसिपल ने बताया कि निर्माण में गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। निर्माण समय 18 जून होने के कारण ठेकेदार द्वारा आनन फानन में ही घटिया स्तर का निर्माण कर इतिश्री की जा रही है। विद्यालय कार्मिक महावीर पंघाल ने बताया कि ठेकेदार को जब इस घटिया निर्माण का उलाहना दिया गया तो वो देख लेने की धमकी देने लगा।

सुने धमकी का ऑडियो

\"\"
\"\"
\"\"

The Khabar Xpress ऐसे किसी ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नही करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment