Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

रक्षाबंधन पर राजस्थान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बहनें रोडवेज में कर सकेंगी फ्री यात्रा

Published On: August 18, 2024 9:34 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 18 अगस्त 2024। भाई-बहन के अटूट बढ़ का पावन पर्व रक्षाबंधन कल मनाया जायेगा। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए सोमवार को उनके लिए रोडवेज यात्रा फ्री करने का ऐलान किया है। रक्षाबंधन पर महिलाएं राज्य की सीमा के भीतर एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए रोडवेज की फ्री यात्रा का लाभ उठा सकती हैं।

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की बहनें और माताएं पूरे प्रदेश में रोडवेज बस में फ्री यात्रा कर सकेंगी। वे भाइयों को राखी बांधने जाने और वापस आने के लिए मुफ्त में रोडवेज की सेवाएं ले सकेंगी। यह सुविधा राज्य की सीमा के भीतर ही मिलेगी। बहनें राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की राज्य की सीमा में संचालित सभी श्रेणी की बसों (वातानुकूलित, वोल्वो एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त) में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment