Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

मोहल्लेवासी हो रहे है 2 दिनों से परेशान, नही हो रहा कोई समाधान

Published On: September 11, 2023 1:37 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 11 सितंबर 2023। कस्बे के मोमासर बास के वार्ड नं 9 में पिछले 2 दिनों से नालियों का गंदा पानी सड़क पर पसरा पड़ा है। राहगीरो को पैदल निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि दो दिनों से नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ है। नगरपालिका के सफाई निरीक्षक को कई बार फोन कर चुके है लेकिन उनके द्वारा किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा। नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा को फोन करने पर भी किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही। नगरपालिका द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। लोगो को आने जाने में परेशानी हो रही है। इस गली में शिक्षण संस्थान होने के कारण विद्यार्थियों को गाली से गुजरना भी दूभर हो रखा है।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment