Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

मित्र मण्डल श्रीडूंगरगढ़ की रामदेवरा पैदल यात्रा रवानगी कल सुबह, दशहरा मैदान में आज \”एक शाम रुणेचा धणी के नाम\” रुणेचा पैदल यात्री सेवा समिति द्वारा

Published On: September 10, 2023 3:14 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 10 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ से रूणेचा धाम बाबा रामदेव के दर्शन हेतु पैदल यात्री संघ कल से ही रवाना होने लगेंगे। कल सुबह श्रीडूंगरगढ़ का \”प्रथम रुणेचा पैदल यात्री संघ\”, मित्र मंडल श्रीडूंगरगढ़ की रवानगी मुख्य बाजार रामदेवजी मन्दिर से ज्योत दर्शन करके गाजे-बाजे के साथ ही रवाना हो जायेगी। संघ के व्यवस्थापक राजगुरू पं देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि मित्र मंडल द्वारा कस्बे से प्रथम बार वैष्णो देवी और द्वारिका के लिये भी पैदल यात्रा संघ ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि इस बार पदयात्रियों की संख्या 100 तक सीमित की गई है जिससे किसी भी पदयात्री को असुविधा न हो।पदयात्रियों की हर सुविधाओं का विशेष ध्यान संघ द्वारा रखा गया है।

\"\"

दशहरा मैदान में आज \”एक शाम रुणेचा धणी के नाम\”

रूणेचा पैदल यात्री सेवा समिति, बिग्गाबास श्रीडूंगरगढ़ द्वारा कस्बे के दशहरा मैदान में बाबा रामदेव जी की विशाल भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। इस भजन संध्या में स्थानीय लोक कलाकारों के साथ ही रायसिंहनगर के सुप्रसिद्ध भजन गायक नितेश नादान भी अपने भजनों की शानदार प्रस्तुति देंगे। रूणेचा पैदल यात्री सेवा समिति, बिग्गाबास श्रीडूंगरगढ़ की रुणेचा पैदल यात्रा रवानगी 12 सितंबर को सुबह 7 बजे बाबा रामदेव जी मन्दिर बिग्गाबास से होगी।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment