Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

मातृशक्ति ने किया ऐलान, मोदी ने बढ़ाया महिलाओ का मान, महिला मोर्चा का श्रीडूंगरगढ़ में सम्मेलन

Published On: October 8, 2023 10:01 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 08 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में आज महिला मोर्चा के सम्मेलन भाजपा महिला कार्यकर्ताओ के साथ संपन्न हुआ। महिला मोर्चा के इस कार्यक्रम में कस्बे की भाजपा मातृशक्ति ने एक साथ भाजपा जीत का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता साहित्यकार, समाजसेविका, पर्यावरण संरक्षिका भारतीय जनता पार्टी की मुखर नेत्री सुधा आचार्य ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्पूर्ण भारत में महिलाओं का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने भारत को आधी आबादी को ध्यान में रखते हुए महिला सुधार के लिये अनेक योजनाएं शुरू की है और मातृशक्ति को अब 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया है।

\"\"

पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने उपस्थित सभी मातृशक्ति का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया। कांग्रेस की इस महिला विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने केंद्र की लोककल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुकन्या योजना, उज्जवला गैस योजना एवं कन्याओं के लिए शिक्षा छात्रवृत्ति की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

\"\"

श्रीडूंगरगढ़ महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा भादानी ने उपस्थित मातृशक्ति को धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी राज में महिलाएं किसी भी प्रकार से पीछे नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा ही महिला सशक्तिकरण पर बल दिया है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही है। इस दौरान विमला देवी उपाध्याय, पार्षद सुजाता बरडिया, पार्षद लक्ष्मी सेठिया, पार्षद सुमन छापोला, नर्बदा देवी, विनीता सारस्वत, सरला, कांता देवी बरडिया, मैना देवी,लक्ष्मी सुथार, सीमा, पूजा, भावना सोनी, मुन्नी जांगिड़ सहित अनेक मातृशक्ति इस सम्मेलन का हिसा बनी।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment