Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ बदतमीजी करने, छीना झपटी करने और लज्जा भंग का प्रयास करने के आरोपी राजेंद्र मेघवाल नोसरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Published On: August 31, 2023 5:36 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 31 अगस्त 2023। गत 20 अगस्त को मिंगसरिया गांव में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ बदतमीजी करने, धमकाने और लज्जा भंग के प्रयास करने वाले आरोपी राजेंद्र मेघवाल नोसरिया को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्यकर्मी ने आरोप लगाया था कि जब वो मिंगसरिया में दवा केम्प लगाकर दवा वितरण कर रही थी तब कथित रूप से अपने आपको भीमसेना का प्रदेशाध्यक्ष बताने वाले राजेंद्र मेघवाल नोसरिया ने उसके साथ बदतमीजी की थी और गालीगलौच करके दवाईयां फेंक दी थी। मेघवाल ने उसके कागज भी फाड़ दिए थे और अकेली देखकर लज्जा भंग करने की कोशिश की थी। मेघवाल ने उससे अकेले में मिलने और बीस हजार रुपये देने की मांग की थी।

सूत्रों के अनुसार आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। आज सूचना मिलने पर बीकानेर पुलिस ने हल्दीराम प्याऊ के पास आरोपी को दबोचा है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस टीम द्वारा आरोपी को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना लाया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment