Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

मतदाता जागरुकता अभियान : मोमासर में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

Published On: September 11, 2023 8:50 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 11 सितंबर 2023। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि गांव के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम द्वितीय की जानकारी दी गई। प्रत्येक वंचित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान किया गया और मतदान की शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद स्कूल से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गांव के मुख्य बाजार से होकर गुजरी। इस दौरान ऊंट गाड़े के अलावा हाथों में मतदाता जागरूकता बैनर लिए आमजन साथ रहे। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, नायब तहसीलदार महावीर प्रसाद मीणा, समर्पित सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी महावीर प्रसाद मीणा आदि मौजूद रहे।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment