Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखने चाहिए ये फूड, सेहत के लिए हो सकते हैं नुकसानदायक

---Advertisement---

The Khabar Xpress 25 अप्रेल 2024। भारतीय घरों में फ्रिज को खाने का रक्षक माना जाता है। फूड आइटम्स को लंबे समय तक सेफ रखने के लिए या उन्हें खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज को ही काम ​में लिया जाता है। कभी पकी हुई और कच्ची सब्जियों को रखने के काम में आने वाला फ्रिज, अब घरों की अलमारी से नजर आते हैं, जिनमें साबुत मसालों से लेकर, ड्राई फ्रूट, सीड्स, फल और भी न जाने क्या-क्या रखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आमतौर पर जिन चीजों को आप सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रखते हैं, वो ऐसा करने से खराब हो सकती हैं। अधिकांश लोग इस बात से अनजान हैं और अपनी समझ ये फ्रिज में सामान रखते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपको क्या सामान फ्रिज में नहीं रखने चाहिए।

1. आलू

अधिकांश भारतीय रसोइयों में आलू हमेशा ज्यादा ही लाया जाता है। इसे उगने या खराब होने से बचाने के लिए कुछ लोग इसे फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है। फ्रिज में रखने से आलू का स्टार्च शुगर में बदल जाता है, जिससे ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आलू को हमेशा घर में ठंडी, अंधेरी जगह पर स्टोर करें।

2. लहसुन

लहसुन को फ्रिज में रखने से यह अंकुरित हो जाता है और इसका स्वाद बदल जाता है। अगर आप लहसुन को छीलकर फ्रिज में रखते हैं तो इसके औषधीय गुण खत्म हो जाते हैं। इसलिए लहसुन को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें। इन्हें प्लास्टिक बैग की जगह कागज या कपड़े के बैग में रखें।

3. साबुत मसाले

साबुत मसालों को भी फ्रिज से दूर रखना चाहिए। क्योंकि फ्रिज में रखने से इनका स्वाद, महक और गुण तीनों ही प्रभावित होते हैं। दरअसल, साबुत मसाले फ्रिज की नमी को सोख लेते हैं, जिनसे इनका नेचुरल स्वाद बिगड़ जाता है। 

4. ड्राई फ्रूट्स

आपने अधिकांश घरों में लोगों को काजू, किशमिश, बादाम, अखरोट आदि ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को फ्रिज में स्टोर करते हुए देखा होगा। माना जाता है कि इससे उनकी लाइफ बढ़ती है। लेकिन फ्रिज का ठंडा टेंपरेचर इनके नेचुरल शुगर और टेस्ट को प्रभावित करता है। फ्रिज में रखने के कारण ड्राई फ्रूट्स और सीड्स में नमी आ जाती है, जो फंगस को बढ़ावा देती है। इनके क्रंचीनेस पर भी असर पड़ता है। इतना ही नहीं इनका नेचुरल आयल भी कम हो जाता है।

5. केसर

फ्रिज में नमी अधिक होती है, जो केसर के धागों को नरम और चिपचिपा बना सकती है। कभी-कभी इससे केसर ड्राई भी हो जाता है। इन दोनों ही स्थितियों में केसर का नेचुरल टेस्ट और सुगंध कम हो जाती है। इतना ही नहीं फ्रिज की रोशनी से केसर का रंग भी फीका पड़ सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment