Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

भारी बारिश के कारण जिला कलेक्टर ने दिए आदेश, सभी विद्यालयो में अवकाश

---Advertisement---

The Khabar Xpress 02 अगस्त 2024। बीकानेर जिले में भारी बारिश का दौर चल रहा है जिसके मद्देनजर स्कूली छात्रों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर ने ज़िला कलेक्टर से प्राप्त मौखिक निर्देशानुसार आज दिनांक 02 अगस्त को बीकानेर शहरी क्षेत्र की सभी सरकारी एव निजी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश दिया है कि अवकाश की स्थिति में यदि कोई शिक्षण संस्थान संचालित होता है तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय पहुँच चुके विद्यार्थियों को सुरक्षित वापिस घर पहुँचाने के लिये संस्था प्रधान व्यवस्था करें अथवा अभिभावक को सूचित करें। भारी बारिश के कारण पानी से भरे रास्तों पर अकेले विद्यार्थी को ना भेजें। समस्त विधार्थियों की सुगमता से सुरक्षित वापसी की ज़िम्मेदारी संबंधित संस्था प्रधान की होगी। इसमें किसी प्रकार की कौताही ना बरतने के आदेश जारी किए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment