Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी का गाँवो में जनसंपर्क का महाभियान, प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत के समर्थन में उमड़ रहा गाँवो में जनसैलाब

Published On: November 8, 2023 11:28 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 08 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा चुनाव में सरगर्मियां बढ़ गयी है। पार्टियों ने कमर कस ली है और धुंआधार प्रचार में लग गयी है। नेता गांव-गांव, ढाणी- ढाणी पहुंच रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के वोटर्स से संपर्क साध रहे है। श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत अपने सभी नेताओं रामगोपाल सुथार, छेलूसिंह शेखावत, नारायण मोट, विनोदगिरी गुसाई, पूर्व सरपंच रतनसिंह, नवरतन घिंटाला, शिवप्रसाद तावणियाँ, मांगीलाल गोदारा, किसनाराम गोदारा, सुरेंद्रसिंह शेखावत, अगरसिंह, हेमनाथ जाखड़, रतनसिंह केऊ, सहित सभी नेताओं के साथ गाँवो में जनसम्पर्क कर रहे है। कांग्रेस की गहलोत सरकार की नाकामियों को जनता को बताया जा रहा है। कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, पेपर लीक से लेकर आपसी लड़ाई तक को निशाना बनाया जा रहा है। रामगोपाल सुथार ने बताया कि भाजपा सभी नेता एक छत, एक जाजम पर है कांग्रेस का अभी तक घरेलू झगड़ा ही नही निपट रहा। आज भाजपा ने जैसलसर, अभयसिंहपूरा, रिड़ी, धर्मास, मिंगसरिया-नोसरिया, बाड़ेला, धनेरू, बरजांगसर, केऊ पुरानी में आमजन से भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।

ताराचन्द सारस्वत के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment