Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ की 55वीं कार्यसमिति गुलाबपूरा में सम्पन्न, कामगारों को मिले जॉब की गारंटी व वेतन का प्रोटेक्शन – सारस्वत

Published On: September 2, 2024 7:07 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 02 सितंबर 2024। ठेके व ठेकेदार बदलने पर श्रमिक के जॉब की गारन्टी और वेतन का प्रोटेक्शन मिले जिससे पहले से काम कर रहे कामगारों को पुनः न्युनतम वेतन से शुरुआत नहीं करना पड़े। देश भर से आये मजदूर प्रतिनिधियों ने गुलाबपूरा स्थित सिंधु धर्मशाला में आयोजित भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ की तीन दिवसीय 55 वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया।
भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ के देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ की 55 वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक सिंधु धर्मशाला गुलाबपूरा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता देवेन्द्र सारस्वत बीकानेर द्वारा की गई तथा संचालन अखिल भारतीय महामंत्री चन्द्रशेखर पंडित द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि इस्पात व नाॅनकाॅल महासंघ के केंद्रीय प्रभारी देवेन्द्र कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय सह वित्त सचिव अनीश मिश्रा, भामसंघ राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र डाबी सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता, भगवान विश्वकर्मा व श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ किया गया।
राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के 70 वर्ष पूर्ति होने पर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई जिसमें सघन जनसंपर्क, जनजागृति अभियान, अभ्यास वर्ग, संगोष्ठी व शोभायात्रा निकाली जायेगी। श्रमिक संगठनों की वैचारिक सशक्तिकरण के लिए पंच परीवर्तन के साथ-साथ आर्थिक सशक्तीकरण के लिए जन सहयोग से अर्थ संग्रह अभियान चलाया जायेगा। हिन्दुस्तान जिंक ठेका मजदूर के भामसंघ कार्यकर्ताओं के साथ प्रबंधन द्वारा किये जाने वाले भेदभावपूर्ण रवैये तथा ठेका कामगारों की दी जाने वाली श्रम सुविधाओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा कर निर्णय लिये गये। भामसंघ प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र डाबी द्वारा जिंक ठेका मजदूर संघ संभागीय अध्यक्ष प्रतिक सिह राणावत की सहमति से नरेन्द्र शर्मा को अगुचा माइंस ठेका मजदूर संघ के शाखा अध्यक्ष मनोनयन की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय कार्यसमिति की अगली 56 वीं बैठक 22-23 फरवरी 2025 को बाल्को कर्मचारी संघ कोरबा छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं महासंघ का त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन मैंगनीज मजदूर संघ बालाघाट मध्यप्रदेश की मेजबानी में आयोजित किया जायेगा।
दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में राजस्थान गुजरात मध्यप्रदेश महाराष्ट्र विदर्भ आन्ध्रप्रदेश ओडिशा झारखण्ड बिहार उत्तरप्रदेश तथा उत्तराखंड राज्य के खान मजदूर संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। राष्ट्रीय मंत्री राहुल दवे लाइमस्टोन, पन्ना हीरा खदान से भोलाप्रसाद सोनी, हिंडाल्को रेनूकूट राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय मंत्री उमराव सिंह, मैंगनीज मलाजखंड संतोष बिसेन, बालाघाट राजकुमार मोहारे, प्रदेश प्रभारी प्रभाष चौधरी, हिन्दुस्तान जिंक झावर माइंस दीपक मीणा, युरेनियम माइंस झारखंड उपेन्द्र सिंह, खेतड़ी कोपर माइंस से श्यामलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में खान श्रमिक नेता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment