Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

भाजपा मुख्यालय में चले लात-घूंसे, बीजेपी नेता जैकी के साथ हुआ झगड़ा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी थे मौजूद, देखे वीडियो

Published On: February 27, 2025 3:23 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 27 फरवरी 2025। भाजपा के जयपुर स्थित मुख्यालय में गुरुवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब अल्पसंख्यक मोर्चा की एक बैठक के दौरान दो कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत स्वागत को लेकर हुई असहमति से हुई, जो देखते ही देखते लात-घूंसों तक पहुंच गई।

दरअसल, बैठक में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की और दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। सूत्रों का कहना है कि यह विवाद तब शुरू हुआ, जब एक कार्यकर्ता ने दूसरे पर स्वागत में लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद बात बढ़ती चली गई। सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता जैकी के साथ झगड़ा हुआ था।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मामले को शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच विवाद चलता रहा। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच की जा सकती है।

देखे वीडियो….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment