Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, बीकानेर जिले से इन्हें मिली जिम्मेदारी

Published On: November 27, 2025 1:17 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 27 नवम्बर 2025। बहुप्रतीक्षित राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी आज घोषित हो गयी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की।

बीकानेर जिले से इन्हें मिली जिम्मेदारी

प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर जिले से नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा श्रीमती अपूर्वासिंह को प्रदेश मंत्री, दशरथसिंह को प्रदेश प्रवक्ता और अविनाश जोशी को प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बनाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा ओबीसी मोर्चा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ, अल्पसंख्यक मोर्चा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष इमरान राईन, भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ, पंडित गोपाल शास्त्री व्यास, जिला मंत्री भरत सुथार ने नवनियुक्त कार्यकारिणीके सभी सदस्यों को बधाई दी।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment