Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, कांग्रेस की बूथ टेबल पर हुआ मधुमक्खियों का हमला, देखे वीडियो

---Advertisement---

The Khabar Xpress 19 अप्रेल 2024। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की कार के एक्सीडेंट की ख़बर है। बताया जा रहा है कि गंगाशहर के बोथरा चौक-1 पर अर्जुनराम कुछ देर रुके थे। उन्होंने यहां लस्सी पी, उसके बाद गांधी चौक की तरफ रवाना हो रहे थे, तभी नोखा रोड़ की तरफ से आए पानी कैंपर वाले वाहन ने अर्जुन की गाड़ी को ठोक दिया।
टक्कर के वक्त अर्जुनराम कार में ही थे। टक्कर तेज़ थी लेकिन अर्जुनराम बच गए। एकबारगी सब इकट्ठा हो गए। अर्जुनराम की कार पीछे से मामूली क्षतिग्रस्त हुई। लाइट टूट फूट गई। आरोपी वाहन चालक को रवाना कर दिया गया।

\"\"

कांग्रेस की चुनावी टेबल पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना बीकानेर के 14 नंबर बूथ की है। सुबह-सुबह वोटिंग शुरू होने के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की टेबल पर मधुमक्खियों ने हमला
कर दिया। अचानक से हुए मधुमक्खियो के इस हमले के चलते कांग्रेसी
कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच और उनको एकबारगी टेबल को छोड़कर जाना पड़ा।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment