Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियां जोरों पर, हेमासर के पास होगा यात्रा का जोरदार स्वागत…

Published On: September 9, 2023 4:39 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 09 सितंबर 2023। परिवर्तन संकल्प यात्रा का श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर भाजपा नेताओं द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा। नेता और कार्यकर्ता यात्रा को सफल बनाने के लिए रात दिन एक कर रहे है। सभा पंडाल को तैयार करने के लिए भाजपा नेता रात्रि को भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सभा स्थल पर मौजूद है। भाजपा नेता और पार्षद विनोदगिरी गुसाईं, शिवप्रसाद तावणियाँ सहित कार्यकर्ता सभा स्थल को तैयार करने में लगे हुए है।

\"\"

परिवर्तन संकल्प यात्रा का हेमासर स्टैंड के पास होगा जोरदार स्वागत…

भाजपा परिवर्तन यात्रा के श्रीडूंगरगढ़ में विशाल जनसभा होने के बाद यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए बीकानेर जाएगी। भाजपा नेता नारायण मोट ने बताया कि परिवर्तन यात्रा के श्रीडूंगरगढ़ कार्यक्रम के बाद बीकानेर रवानगी पर हेमासर स्टैंड के पास स्थित दो पल होटल पर हेमासर वासियो और क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा।

परिवर्तन संकल्प यात्रा की पूर्व तैयारी को लेकर श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में चारों मंडल के पदाधिकारियों की हुई मीटिंग

श्रीडूंगरगढ़ । पूरे राजस्थान में भाजपा द्वारा चल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा रविवार 10 सितम्बर को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर दोपहर 1 बजे हाई स्कूल के आगे होगी विशाल जनसभा जिसमें हजारों कार्यकर्ता श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से शामिल होंगे। जहां कल भाजपा नेताओं ने गांवो में पहुंचकर सम्पर्क किया था वहीं भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने सभी गांवो में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, महामंत्री महेश राजोतिया, विधानसभा संयोजक लीलाधर बोथरा, सुरेन्द्र चुरा, बृजलाल तावणियां, इमरान राइन, रोशन अली छींपा, जगदीश गुर्जर ,मूलचंद इंदोरिया, युवा मोर्चा टीम भवानी प्रकाश तावणियां, आईदान पारीक, भवानी सिंह बीका, उत्तम नाथ सिद्ध, योगेश शर्मा, गोपी मेघवाल सहित सभी कार्यकर्ता अलग-अलग तैयारी में लगे है ।
गांवो में मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, महेंद्र सिंह तंवर, जगदीश पारीक, नत्था नाथ सिद्ध, देवकरण पारीक, बाबूलाल पारीक, मदन सारस्वत, टालीराम शर्मा, मोमासर अध्यक्ष शिव जोशी, गंगाधर शर्मा सहित सभी भाजपा पदाधिकारी गांवो में जन सम्पर्क कर रहे है।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment