Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया प्रधान एवं नेता प्रतिपक्ष ने…

Published On: September 7, 2023 8:35 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 07 सितंबर 2023। महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र बीकानेर के तत्वावधान में श्री डूंगरगढ़ में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ कल बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ की पंचायत समिति प्रधान श्रीमती सावित्री देवी गोदारा और श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अंजू पारख ने किया। प्रधान गोदारा ने महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए कहा कि जब तक महिलाएं स्वयं सम्बल नही होगी तब तक महिला सशक्तिकरण की बाते बेमानी है। नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अंजू पारख ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये स्वरोजगार की तरफ आगे बढ़ने की बात कही।

\"\"

महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र की निर्देशिका रेशमा वर्मा ने प्रधान गोदारा का स्वागत करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में 60 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। गत कई वर्षों से केंद्र द्वारा महिला स्वरोजगार के लिए सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीपार्लर, कुकिंग, मेहंदी और एरोबिक्स जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रेलवे विभाग से नंदिनी बिहानी ने महिलाओ शिक्षित और स्वावलम्बित होने की बात कही। परी ब्यूटी संचालिका ललिता प्रजापत ने आगन्तुक सभी अतिथियों प्रधान गोदारा, नेता प्रतिपक्ष पारख, नंदिनी बिहाणी, मधु मेहता, प्रियंका, अलका का माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

\"\"

ललिता प्रजापत ने महिलाओं को प्रशिक्षण की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में पधारे लगभग 60 के करीब महिलाओं को महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र की ओर से निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण किए गए और सभी अतिथियों का ललिता प्रजापत ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment