Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

बॉर्डर पर आतंकियों से लोहा ले रहा कमांडो, इधर घर मे घुसे चोर, मिंगसरिया गांव की घटना

---Advertisement---

The Khabar Xpress 17 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ के मिंगसरिया गांव के कमांडो दिलीप सिंह के घर रात को चोरों ने सेंध लगा दी। गांव के शिवरतन सेन ने बताया कि कमांडो अभी श्रीनगर पोस्टेड है। घर मे उनके पिता मोहनसिंह एवं उनकी माता ही मौजूद थे जो घर से बाहर खुले में सो रहे थे। उनकी पत्नी बच्चों के शिक्षण के लिए बीकानेर ही रहती है जो छुट्टियों के कारण गांव आये हुए थे। रात को घर मे चोर घुस गए और लाखो के सोने-चांदी के जेवरातों एवं कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर के सभी संदूको एवं आलमारी के ताले तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की टीम गांव में पहुंच गई है और मौका मुआयना कर रही है। क्या और कितने चोरी हुए है अभी पुख्ता जानकारी नहीं दी गयी है। सरपंच प्रतिनिधि पूर्णाराम राणा, पूर्व सरपंच किशनलाल सोनी, मदनसिंह सहित अनेक ग्रामवासी घटनास्थल पर मौजूद है।

\"\"
\"\"
\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment