Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

बीकानेर भाजपा ने घोषित किये देहात मंडल अध्यक्ष, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से इन्हें मिली जिम्मेदारी

Published On: January 7, 2025 11:14 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 07 जनवरी 2025। दो दिन पहले बीकानेर भाजपा ने बीकानेर शहर मंडल अध्यक्षो की घोषणा की थी। कल 6 जनवरी शाम को बहुप्रतीक्षित देहात मंडल अध्यक्षों के नामो पर भी मुहर लगा दी गई। भाजपा ने अब तक 27 देहात मंडल अध्यक्षों में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ देहात से महेन्द्र सिंह तंवर, मोमासर से नरेश सारस्वत के अलावा कालू से गणपत दास स्वामी, लूणकरणसर से प्रकाश नाथ, रूणियाबास से रामनिवास खीचड़, धीरेरा से राकेश नायक, महाजन से सावन पुरोहित, पूगल से डूंगरराम सैन, दंतौर से रिंक कंवर शेखावत, छत्तरगढ़ से मुकेश शर्मा, बीछवाल से तोलाराम कूकणा, नोखा देहात से पवन राठी, नोखा शहर से गंगाराम पांडिया, जांगलू (कोलायत) से मस्ताना राम पूनिया, पांचू से करणाराम कुम्हार व मुकाम से मांगू सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। विदित रहे कि अभी 11 देहात मंडल अध्यक्षों की घोषणा को फिलहाल रोका गया है। श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष पद के नाम को भी अभी रोका गया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष पद पर ओबीसी पर दांव लगा सकती है।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment