Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

बीकानेर कांग्रेस करेगी कल 22 दिसम्बर को जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन

Published On: December 21, 2023 9:14 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 21 दिसंबर 2023। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 22 दिसंबर 2023 को दोपहर 12.15 बजे केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र पर किए जा रहे प्रहार तथा सांसदों के निलंबन के विरोध में बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला संगठन महासचिव प्रह्लाद सिंह मार्शल ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी शहर व देहात के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में जिले के सभी प्रदेश व जिला पदाधिकारी, विधायक व विधायक प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी, सदस्य नगर निकाय तथा पंचायती राज संस्थान के जनप्रतिनिधि तथा अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी सहित कांग्रेस जनों को प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment