Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

बीकानेर कलेक्ट्रेट पर हुआ हंगामा, कांग्रेस नेता नजरबंद

Published On: August 14, 2025 8:22 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 14 अगस्त 2025। एक तरफ़ बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं तो दूसरी तरह बीकानेर कलेक्ट्रेट पर हंगामा हो गया। दरअसल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भँवर कूकणा, प्रदीप शर्मा और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता खेजड़ी कटाई के विरोध में परम्परागत नारेबाजी व प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं से पुलिस ने जोर-जबरदस्ती की तथा हॉट टॉक हो गई। देखते ही देखते मौके पर पुलिस ने जबरन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर डण्डे बरसाने शुरू कर दिए।इस दौरान काफी कार्यकर्ताओं के चोटे आई तथा कई कार्यकर्ताओं को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।एक बारगी सब प्रदर्शनकारी इधर उधर हो गए, लेकिन वापिस आकर प्रदर्शनकारी जैसे ही धरने पर बैठे तो जोर जबर्दस्ती से उन्हें जबरन पुलिस ने गिरफ्तार कर बीछवाल पुलिस थाने लाकर नजरबन्द कर दिया। गिरफ्तार किये गए यूथ कांग्रेस नेताओं में देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, भँवरलाल कूकणा, प्रदीप शर्मा आदि प्रमुख हैं।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/r/1ejUrYiS3M

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment