Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

बदलते मौसम में फिट रहने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं ?, जानें डाइट टिप्स

Published On: October 29, 2023 8:14 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 29 अक्टूबर 2023। नवंबर आते ही ठंड की शुरुआत हो जाती है। नवंबर में हल्की ठंडी हवा के साथ गुलाबी ठंड आसानी से शरीर में लग जाती है। जिससे हम बीमार हो जाते है। इस मौसम में बच्चों के साथ घर के बुजुर्गों का भी विशेष तौर पर ख्याल रखना पड़ता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इस मौसम में मौसमी बीमारियों का खतरा कई गुना ज्यादा होता है। ऐसे में इस समय स्वस्थ खानपान के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को अवश्य फॉलो करना चाहिए। बदलते मौसम में शरीर में आंतरिक तौर पर कई तरह के बदलाव होते है। जिस कारण सेहत पर इसका सीधा असर पड़ता है। कई बार इस मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम और फ्लू की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है। इस कारण कही न कही हमारा खराब खानपान हो सकता है। ऐसे में हम जानेंगे कि बदलते मौसम में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए, जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो। 

बदलते मौसम में क्या खाएं
सूप

बदलते मौसम में शरीर को फिट और बीमारियों से बचाव के लिए सूप का सेवन किया जा सकता है। सूप शरीर को गर्म रखने के साथ शरीर को एनर्जी भी देता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। आप सब्जियों या चिकन का सूप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

फल और सब्जियां

बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए डाइट में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती है। डाइट में सेब, पपीता, अनार, अमरूद, पालक, मेथी और मूली को शामिल किया जा सकता है।

अदरक और शहद का सेवन

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अदरक और शहद का सेवन किया जा सकता है। अदरक और शहद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत रखने के साथ शरीर को अंदरूनी तौर पर गर्म रखते हैं। अदरक और शहद का सेवन करने के लिए 1 चम्मच अदरक के रस में 1/2 चम्मच शहद को मिलाकर इसका सेवन करें।

हल्दी दूध

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए हल्दी के दूध का भी सेवन किया जा सकता है। हल्दी के दूध में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ शरीर को गर्म रखते है। इस दूध को रात में सोने से पहले पीने से शरीर की थकावट भी दूर होती है। 

बदलते मौसम में क्या न खाएं
बासी भोजन से बचें

बदलते मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए बासी भोजन के सेवन से बचना चाहिए। बासी भोजन के सेवन से शरीर को नुकसान होने के साथ पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। कोशिश करें कि ताजा बनाएं और ताजा ही खाएं।

विटामिन सी का ज्यादा सेवन न करें

बहुत से लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा विटामिन सी सेवन करने लगते हैं, जो शरीर में कई तरह की परेशानियों के बढ़ाने का कारण बन सकता है। ऐसे में संयमित मात्रा में ही विटामिन सी का सेवन करें। विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाता है और मौसमी बीमारियों से बचाव करता है। इसके ज्यादा सेवन से किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है।

बदलते मौसम में फिट रहने के कई चीजों का सेवन करना चाहिए और कई चीजों से परहेज करना चाहिए। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों का सेवन करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment