Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

बड़ी खबर : श्रीडूंगरगढ़ भाजपा की राह हो रही आसान, विनोदगिरी गुसाई के बाद समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे दिग्गज नेता रामगोपाल सुथार, कल होगी कार्यकर्ताओं की मीटिंग

Published On: October 15, 2023 10:51 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है। श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत जोरशोर से प्रचार प्रसार में जुट गए है। जहां सारस्वत ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है वही भाजपा प्रत्याशी के दूसरे गुट में गहमागहमी बढ़ गयी है। दिल्ली से एक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं में गुटबाजी आमजन के बीच आगई है। भाजपा कार्यकर्ता जहां इस वीडियो को अलग अलग रूप में ले रहे है वहीं भाजपा नेताओं की चुपी ने नए समीकरणों की तरफ इशारा कर दिया है।

भाजपा मना रही रूठो को…

भाजपा के बड़े नेता रामगोपाल सुथार जो हमेशा से ही संगठन की राजनीति करते आये है और भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित अनेक सांगठनिक पदो पर आसीन रहे है। सारस्वत का बाद सबसे मजबूत संभावित उम्मीदवार माने गये सुथार आज शाम को अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय में पहुंच गए है। भाजपा पार्षद विनोदगिरी गुसाई भी कल महन्त प्रतापपुरीजी महाराज के साथ भाजपा कार्यालय पहुंच गए थे और उनका रुख भाजपा प्रत्याशी के साथ ही जोरशोर से भाजपा को विजय बनाने में है।

\"\"

पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार के निज निवास पर सुथार के समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत

रूठो को मनाना है जरूरी

भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद ये बात सर्वविदित हो गयी है कि स्थानीय भाजपा में दो गुट बन गए है। जहाँ भाजपा प्रत्याशी सारस्वत ने प्रचार प्रारम्भ कर दिया है वही दूसरे गुट का भाजपा कार्यालय में दिखाई ना देना कई सवाल खड़े कर रहा है। क्षेत्र के बड़े नेताओं में शुमार और विगत 5 सालों से पार्टी से निलंबन पश्चात वापसी के बाद भी पूर्व विधायक किसनाराम नाई का भाजपा कार्यालय में ना होना चर्चा का विषय है। वहीं पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत की भी निष्क्रियता ने भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बन गया है। सुनने में आया है कि भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत ने प्रत्याशी घोषणा के बाद सभी बड़े नेताओं से संपर्क कर भाजपा को विजय बनाने का आह्वान किया था लेकिन अभी तक ऐसी कोई भी गतिविधि नही दिख रही है जहां पर इन नेताओं की सक्रियता दिखाई दे। भाजपा कार्यकर्ताओ में जहां अपने ही नेताओ की गुटबाज़ी से अंतर्विरोध सोशल मीडिया पर दिखाई देने लग गया है, वहीं सारस्वत की इन नेताओं के बिना आगे की राह आसान नही होने वाली है। सारस्वत का इन नेताओं को मनाना बेहद जरूरी है।

कल हो रही है कार्यकर्ताओ की महत्वपूर्ण बैठक

आज कस्बे में चर्चा हो रही है कल होने वाली मीटिंग की। सुनने में आ रहा है कि कल एक निजी भवन में कार्यकर्ताओं की एक बैठक होगी जिसमें भाजपा के इन नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक बुलाई है। जिसमे आगे की रणनीति पर विचार विमर्श होगा। कस्बे की नुक्कड़ दुकानों पर आम चर्चा यही है कि भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक रहे किसनाराम नाई स्वयं या उनके घर से कोई निर्दलीय चुनाव लड़ सकता है। वहीं कुछ लोगो का मानना है कि भाजपा के इस दिग्गज नेता की काफी वर्षों बाद पार्टी में पुनर्वापसी हुई है तो वो ऐसा कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार जरूर विचार करेंगे कि विगत पांच साल से पार्टी की अनदेखी से क्या नफा-नुकसान हो सकता है। वही चर्चाओं का ये भी बाजार गर्म है कि श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत भी निर्दलीय ताल ठोक सकते है। लोगो का ऐसा मानना है कि शेखावत को चुनाव लड़ सकते है। वही राजनीति के जानकार लोगो का ये भी कहना है कि पिछला उदाहरण पूर्व विधायक किसनाराम नाई के पार्टी विरोध में निर्दलीय चुनाव लड़ने पर पार्टी द्वारा निष्कासन का रहा है, जबकि पिछली बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस बार जहां आमजन भाजपा की सरकार बनने के प्रति आशावान है तो शेखावत द्वारा ऐसे किसी भी निर्णय को आत्मघाती कदम ठहरा रहे है। लोगो का मानना है कि भाजपा के दिख रहे राज में कोई भी नेता नुकसान में नही जाना चाहता और प्रधान जैसा व्यक्तित्व जो कूटनीति के माहिर है वो ऐसा कदम नही उठायेंगे। भाजपा के ही पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रहे नारायण मोट के बारे में भी लोगो का मानना है कि वे हमेशा पार्टी के संग ही रहेंगे लेकिन फिलहाल वो वर्त्तमान स्थिति का जायजा ले रहे है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment