Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

बड़ी खबर : क्षेत्र के बहुचर्चित 2.74 करोड़ नकली नोट प्रकरण में अभियुक्त जमानत पर रिहा, श्रीडूंगरगढ़ का युवा शामिल

Published On: September 21, 2023 4:42 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 21 सितंबर 2023। क्षेत्र के सबसे बड़े चर्चित कांड नकली नोट प्रकरण में कई गिरफ्तारियां हुई थी। बीते वर्ष हुई S.O.G की कार्यवाही के बाद न्यायालय में विचारणीय चल रहे राजस्थान के सबसे बड़े नकली नोट प्रकरण मे बीकानेर की वृंदावन इनक्लेव से करीब 2 करोड़ 74 लाख नकली नोटों की बरामदगी हुई थी। जिसमे अभियुक्त बनाए गए मुनीराम उर्फ मुन्ना व केराराम प्रजापत गिरफ्तारी हुई थी। आज गुरुवार को इनकी तरफ से पैरवी कर रहे जयपुर हाई कोर्ट में वकालत कर रहे बीकानेर के युवा अधिवक्ता विपुल ओझा ने बताया कि आज इन दोनों अभियुक्तों की रिहाई का पक्ष सेशन न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। जिसे माननीय सेशन न्यायालय बीकानेर द्वारा स्वीकार कर अभियुक्तों को जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया गया। विदित रहे कि इतने बड़े प्रकरण में जिला स्तर पर जमानत पत्र का स्वीकार किया जाना अपने आप में एक बड़ा फैसला है। पूर्व में इसी प्रकरण में कुछ जमानत पत्र माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्वीकार किए गए थे। जबकि इस मामले में सेशन कोर्ट द्वारा पैरवी के पक्ष को मजबूत देखते हुए सिर्फ 6 दिनों में रिहाई के आदेश दिए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment