Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

बच्चों में खांसी के साथ उल्टी आने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर के.एल. शर्मा से

Published On: November 2, 2024 9:31 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 02 नवम्बर 2024। बदलते मौसम में हल्की ठंड और प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में न सिर्फ बच्चे बल्कि वयस्कों को भी खांसी और बलगम की उल्टी की समस्या हो सकती है। खासकर, बच्चों की बात करें, तो अगर इन दिनों उनकी सही तरह से केयर न की जाए, उन्हें खांसी, चेस्ट कंजेक्श, थ्रोट इंफेक्शन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन, आपने कई बार नोटिस किया होगा कि बच्चों को अचानक खांसी शुरू हो गई है। सवाल है आखिर बच्चों को अचानक इस तरह की परेशानी क्यों होती है ? संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल श्रीडूंगरगढ़ के डॉक्टर के.एल. शर्मा इसके बारे में विस्तार से बता रहे है।

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

बच्चों में खांसी के साथ उल्टी आने के क्या कारण हो सकते है-

\"what-causes-cough-and-vomiting-in-children-2\"/

छाती में बलगम जमना

मौसम बदलते ही ज्यादातर बच्चों को खांसी-जुकाम जैसी कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। अगर समय रहते इन स्थितियों को कंट्रोल न किया जाए, तो ऐसे में छाती में बलगम जम सकता है। आमतौर पर जिन बच्चों को अस्थमा या सांस से जुड़ी समस्या होती है, उनके छाती में बलगम जमने की शिकायत अधिक देखी जाती है। छाती में बलगम जमने के कारण खांसी बढ़ जाती है। ऐसे में कई बार बच्चे खांसते-खांसते उल्टी कर देते हैं।

एक्यूट ब्रोंकाइटिस

एक्यूट ब्रोंकाइटिसस वायरल इंफेक्शन की वजह से होता है। वैसे तो यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। कभी-कभी यह कंडीशन गंभीर हो जाती है। खासरक, तब एक्यूट ब्रोंकाइटिस के कारण लंग्स प्रभावित होने लगता है, जिससे म्यूकस प्रोडक्शन बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों को खांसी के साथ-साथ उल्टी होने की समस्या भी देखी जा सकती है। आपको बात दें कि यह समस्या ज्यादा गंभीर नहीं होते हुए भी यह पूरी तरह ठीक नहीं होता है। हां, इसके लक्षणों को मैनेज किया जा सकता है।

एलर्जी

एलर्जी होने का कोई सटीक कारण नहीं है। कुछ बच्चों को मौसम से एलर्जी होती है, तो कुछ बच्चों को किसी खास किस्म के फूड आइटम से एलर्जी होती है। वहीं, कुछ बच्चे कपड़ों के फैब्रिक से एलर्जिक होते हैं। इसका मतलब है कि कई बार यह समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर बच्चे को एलर्जी क्यों हुई है? लेकिन एलर्जी होने पर बच्चे में कई लक्षण नजर आते हैं, जैसे नाक बहना, आंखों से पानी बहना, थ्रोट इंफेक्शन, नाक का बंद होना आदि। इसी तरह खांसी और उल्टी होना भी एलर्जी का लक्षण हो सकता है। कई बार एलर्जी के कारण बच्चे को सांस लेने में भी तकलीफ होती है। अगर आपके बच्चे को यहां बताए गए लक्षण नजर आने लगे, तो इसकी अनदेखी न करें।

बच्चे की खांसी और उल्टी को कैसे मैनेज करें

\"what-causes-cough-and-vomiting-in-children-1\"/
  • बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट होती है और बॉडी टॉक्सिंस भी बाहर निकल जाते हैं। ऐसा करके खांसी और उल्टी की समस्या भी कम हो जाती है।
  • बच्चे को शहद खिलांए। शहद में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो बच्चे की खांसी और उल्टी को रोकने में मदद करते हैं। यही नहीं, शहद का सेवन करने से बच्चे की नींद में सुधार होता है, जिससे बच्चे की सेहत में बेहतरी नजर आती है।
  • बच्चे को स्टीम लेने में मदद करें। स्टीम लेने से छाती में जमा बलगम कम होता है। इससे बंद नाक, थ्रोट इंफेक्शन की समस्या भी कम होती है। यहां तक कि स्टीम की मदद से उल्टी की समस्या भी दूर होती है।

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment