Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करेंगे ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे

---Advertisement---

The Khabar Xpress 22 अप्रेल 2024। कब्ज की समस्या न केवल बड़ों को, बल्कि बच्चों को भी काफी परेशान करती है। अगर आपका बच्चा भी देर तक टॉयलेट में बैठा रहता है और अक्सर पेट में दर्द और ऐंठन की शिकायत करता है, तो ऐसा कब्ज के कारण हो सकता है। दरअसल, कब्ज होने पर मल काफी सख्त हो जाता है, जिससे मल त्याग करने में काफी परेशानी होती है। बच्चों को कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे जंक फूड का अधिक सेवन करना, डाइट में फाइबर की मात्रा कम होना, दिनभर टीवी के सामने बैठे रहना, फिजिकल एक्टिविटी न करना और पानी कम पीना। सुबह पेट अच्छी तरह से साफ न होने के कारण बच्चों को भूख कम लगती है साथ ही, पेट फूलना, उल्टी और मतली की समस्या भी हो सकती है। बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए हाई फाइबर फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके सेवन से बच्चों की कब्ज दूर हो सकती है।

ओट्स

ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से बच्चों में कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। आप अपने बच्चे को ओट्स की स्मूदी या दलिया बनाकर दे सकते हैं। 

पपीता

पाचन से जुड़ी समस्याओं में पपीता बहुत फायदेमंद होता है। यह फाइबर का एक बेहतरीन स्त्रोत है, जिसकी वजह से यह कब्ज के इलाज में असरदार है। यह एक नैचुरल लैक्सेटिव है, जो पेट साफ करने में मदद करता है। आप अपने 6 महीने से अधिक उम्र के बच्चे को पपीता खिला सकते हैं।

दही

दही में प्रोबायोटिक होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। यह कब्ज, अपच, गैस और एसिडिटी से राहत दिला सकता है। आप अपने बच्चे की डाइट में दही जरूर शामिल करें। अगर बच्चा प्लेन दही खाना पसंद नहीं करता है, तो आप उसमें खीरा मिलाकर रायता तैयार करके दे सकते हैं। 

सेब

अगर बच्चे को कब्ज की शिकायत है, तो उसकी डाइट में सेब को जरूर शामिल करें। यह बच्चों की ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पेक्टिन मौजूद होता है, जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आप अपने बच्चे को रोज एक सेब खाने के दें। इसके अलावा, आप उसे सेब का जूस या प्यूरी बनाकर भी दे सकते हैं।

दूध में मिलाकर दें केला

केला भी कब्ज दूर करने में मदद करता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह पेट को साफ करता है और बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है। आप बच्चे को गुनगुने दूध में केला मैश करके खाने को दें। इससे आसानी से स्टूल पास करने में मदद मिल सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment