Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

प्रदेश में भारी और अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी, बीकानेर में अगले चार-पांच दिन बारिश की संभावना

Published On: August 12, 2024 4:55 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 12 अगस्त 2024। मौसम विभाग राजस्थान ने आज प्रदेश में भारी और अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज राज्य के जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग, टोंक, बूंदी, सवाईमाधोपुर, दौसा, बारां जिलों में भारी व अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अगले चार-पांच दिन दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर व उदयपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है

  • उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र आज मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भागों के ऊपर बना हुआ है।
  • आज 12 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी से अतिभारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश (200 मिमी से अधिक) के लिए रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज जयपुर, टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा, कोटा, बांरा, बूंदी जिलों के लिए अत्यंत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
  • पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश की गतिविधियां आगामी 4-5 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment