Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

पेयजल समस्या लेकर देर रात टंकी पहुंचे मोहल्लेवासी, एईएन से की शिकायत, धमकी देने का लगाया आरोप

---Advertisement---

The Khabar Xpress 01 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ शहर की पेयजल आपूर्ति पिछले काफ़ी समय से गड़बड़ाई हुई है। शहर के चारो मोहल्लों से ही शिकायतें आ रही है। सोमवार देर रात्रि बिग्गाबास के वार्ड 25 के युवक कोर्ट के पास स्थित टंकी पहुंच गए। वहां से वे घुमचक्कर स्थित टंकी पहुंचे और एईएन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया।

\"\"

युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गोल्डन तंवर ने एईएन को बताया कि पानी सप्लाई की शिकायत लेकर कोर्ट के पास स्थित टंकी पहुंचे तो हमे फोन पर किसी भागीरथ सुथार ने मुझे व वार्ड वासियों को धमकी दी कि आप लोग टंकी से चले जाओ नहीं तो जेल में डलवा दूंगा व पुलिस वालो से डंडे पड़वाऊंगा। एईएन ने उन सभी को जल्द ही पेयजल आपूर्ति ठीक करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मोहल्ले के अकरम चुनगर, नदीम खोखर, आजम खोखर, रमजान चुनगर , आरिफ चुनगर, ताहिर खोखर, रमजान चुनगर, असलम, चुनगर, अहमद चुनगर, शाकिर, शबीर, साजिद, जुनेद, शरीफ, सोयल, सलामू चुनगर, जावेद, कारी, उस्मान गनी, हनीफ चुनगर, महेश भाटी, अनिल भाटी, नितेश भाटी, राशिद खोखर आदि मौजूद रहे।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment