Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

पर्यावरण संरक्षण के साथ श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष स्व. जीवराज नाई को 6ठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बच्चों को वितरित की स्कूली सामग्री

Published On: August 13, 2024 10:04 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 13 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के भूतपूर्व अध्यक्ष स्व. जीवराज नाई की छठी पुण्यतिथि पर उनके समर्थकों, परिवारजनों एवं पुत्र दीपांशु नाई ने पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा एवं मानव सेवाधर्म निभाते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया और अनेक छायादार पेड़ वन विभाग के आस पास सड़क किनारे लगाए गए। परिवार जनों ने उनके संरक्षण का की जिम्मेदारी भी ली। आजाद गौवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था की गई। इसके अलावा गिवारियाँ बस्ती स्थित सेवा भारती के संस्कार केंद्र में बच्चों को बेग एवं स्कूली सामग्री वितरण की गई। इस दौरान संस्कार केंद्र पर स्व. जीवराज नाई को बच्चों एवं उपस्थित जनों ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों को याद किया। इस दौरान गौरक्षक आनंद जोशी,ओम सिंह राजपुरोहित वरुण मोदी संजय मुँधड़ा उपस्थित रहे।

\"\"

वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

\"\"

गौवंश को चारे और पशुआहार खिलाया गया।

\"\"

बच्चों को स्कूली सामग्री वितरित की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment