Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ \”अपना संस्थान\” की पर्यावरण जन चेतना यात्रा पहुंची श्रीडूंगरगढ़

Published On: August 24, 2023 5:41 AM
---Advertisement---

दी खबर एक्सप्रेस 24 अगस्त 2023। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ \”अपना संस्थान\” राज्य के हर गाँव, हर क्षेत्र मे पर्यावरण जन चेतना यात्रा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है। \”अपना संस्थान\” की पर्यावरण जन चेतना यात्रा 23 अगस्त को लूणकरणसर से रवाना होकर गुसाईसर बड़ा, आडसर, मोमासर, तोलियासर से होते रात्रि 8:30 पर श्रीडूंगरगढ़ के हेमू कालानी पार्क पहुंची। जहां समाजसेवी श्रवण कुमार सिंधी ने यात्रा की अध्यक्षता करते हुए पर्यावरण संरक्षण की महती जरूरत बताई।

\"\"

यात्रा के संयोजक भारतीय किसान संघ के धन्ने सिंह तंवर ने इस यात्रा के उद्देश्यों को बताया। तंवर ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना हैं।
भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने बताया कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण समस्या से जूझ रहा है। मौसम में परिवर्तन इतना हो चुका है कि बेमौसम बारिश, आंधी और सर्दी-गर्मी हो रही है। इससे बचने का उपाय सिर्फ सिर्फ पेड़ लगाना और इनका संरक्षण करना है। इस अवसर पर गिरधर दास, सोहन राम, महेंद्र सिंह, बजरंग सिंह सहित अन्य पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया गया। इस यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह यादव, कर्मवीर नेहरा, ओमप्रकाश सहित कस्बे के गणमान्यजन शामिल रहे।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment