Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

नो स्मोकिंग डे 2024 : धूम्रपान के ऐसे नुकसान, जो सिर्फ पीने वाले को ही नहीं आसपास के लोगों के लिए भी हैं खतरनाक

---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 2024। धूम्रपान एक ऐसी आदत है, जिसका नुकसान सिर्फ पीने वाले को ही नहीं, बल्कि आसपास रहने वालों को भी झेलना पड़ता है। कई लोगों के लिए ये टेंशन रिलीज करने का जरिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिगरेट में तंबाकू होता है, जिसमें एक पदार्थ निकोटिन होता है और यही एडिक्शन की वजह बनता है। सिगरेट के धुएं के माध्यम से हमारी बॉडी में जाकर यह हमारे ब्रेन और नर्व्स पर असर डालता है। जिससे अच्छा और रिलैक्स फील होता है। फिर हमारा मन बार-बार धूम्रपान करने का होता है, लेकिन हर बार धूम्रपान करने से पहली बार जितना अच्छा नहीं फील होता और लोग उसी एहसास को महसूस करने के लिए और ज्यादा सिगरेट पीने लगते हैं। इस तरह से इसकी लत लग जाती है। जिसके बाद इसे छोड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है। 

धूम्रपान के नुकसान

जब सिगरेट का तंबाकू जलता है, तो कई सारी खतरनाक गैसें रिलीज होती हैं, जिसमें कार्बन मोनोक्साइडड, सल्फर ऑक्साइड जैसी और भी गैसें शामिल हैं। ये गैसें हमारी बॉडी में पहुंचकर सांस की नलियों और फेफड़ों को डैमेज करना शुरू कर देती हैं। इससे सीपीओडी के साथ अस्थमा के लक्षण भी उभर सकते हैं। साथ ही बहुत ज्यादा बलगम की दिक्कत भी हो सकती है। इसके अलावा 300 से भी ज्यादा केमिकल्स रिलीज होते हैं, जो कैंसर की वजह बन सकते हैं।

धूम्रपान लंग कैंसर की सबसे बड़ी वजह है। धूम्रपान के कारण जो धुआं फेफड़ों में जाता है, उसमें कुछ ऐसे अधजले कण भी शरीर में गहराई में पहुंचकर ब्लड वेसेल्स में चले जाते हैं और उन्हें ब्लॉक करना शुरू कर देते हैं, जिससे हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं पैरों की नसों के ब्लॉक होने से गैंगरीन की प्रॉब्लम हो सकती है।

महिलाओं में धूम्रपान के नुकसान

ऐसा नहीं है कि महिलाओं में स्मोकिंग के कुछ कम नुकसान देखने को मिलते हैं। उन्हें भी ऐसे ही खतरे होते हैं। साथ ही साथ धूम्रपान से उनकी फर्टिलिटी पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है, तो उस दौरान धूम्रपान करने से बच्चे की सेहत भी प्रभावित होती है। अगर आप प्रेग्नेंट नहीं हैं, तो आगे चलकर आपको कंसीव करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

धूम्रपान से होने वाले नुकसान के लक्षण

  • लंग्स डैमेज होने से थकान महसूस होना
  • बहुत ज्यादा बलगम बनना
  • शरीर में दर्द रहना
  • सुबह के समय खांसी और खांसी में खून आना
  • वजन कम होना
  • सांस फूलना

 इन लक्षणों के नजर आने पर जितना जल्द डॉक्टर से मिलें, उनता अच्छा होगा। डॉक्टर मरीज को देखते हुए PFT, सीटी स्कैन या एक्सरे जैसी तकनीकों के मदद से स्थिति की गंभीरता का पता लगाकर इलाज शुरू कर सकते हैं। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment