Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

निर्दलीय पार्षद श्रीमती डॉली झंवर ने थामा भाजपा का साथ, समर्थकों के साथ हुई भाजपा में शामिल, भाजपा प्रत्याशी को तौला गुड़ से

Published On: November 20, 2023 10:25 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 20 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत के समर्थन और साथ देने के लिए लगातार नेता जुड़ रहे है। आज श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की वार्ड संख्या 37 प्रत्याशी डॉली झंवर अपने समर्थकों के साथ भाजपा का हाथ थाम लिया। यहाँ वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत को गुड़ से तौला गया और वार्डवासियों द्वारा भाजपा प्रत्याशी का स्वागत अभिनंदन किया गया।

पार्षद श्रीमती डॉली झंवर के साथ हरिप्रसाद झंवर, मुन्नालाल दर्जी, बिमल झंवर, आशाराम सोनी, रालोपा के ओमप्रकाश ओड, श्याम पुरोहित ने भारतीय जनता पार्टी को जॉइन किया। वार्डवासी किशनलाल झंवर, श्रीभगवान झंवर, आशाराम सोनी, लक्ष्मीनारायण झंवर, सीताराम सोनी, बच्छराज बाफना, विनोद बाफना, गौरीशंकर माली, पूर्व पार्षद रमेश मूंधड़ा, राकेश राठी, संतोष राखेचा, बंशी सारस्वत, ओमप्रकाश राठी, गौरीशंकर नाई, कैलाश आसोपा, दिनेश राठी, सुरेश मोहता, अशोक पुगलिया, रामावतार पेड़ीवाल सहित अनेक नागरिको ने स्वागत अभिनंदन किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment