Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

नरेगा भ्रष्टाचार के खिलाफ मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति ने दिया उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन

Published On: October 12, 2023 12:10 PM
---Advertisement---

द खबर 12 अक्टूबर 2023। मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति के कार्यकर्ताओं ने आज श्रीडूंगरगढ़ के उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी को ज्ञापन देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे नरेगा कार्यो में भ्रष्टाचार हो रहा है। नरेगा कर्मचारियों और मेट द्वारा घर बैठे ही श्रमिको की हाजरी मस्टरोल में लगा दी जाती है। अनुपस्थित सभी कार्मिको की हाजरी की एवज में कर्मचारियों द्वारा पैसे लिए जाने की सूचनाएं भी लगातार आती रहती है।

समिति के ललितसिंह ओड ने बताया कि नरेगा कार्मिको एवं मेट द्वारा अवैधानिक रूप से नरेगा श्रमिको की हाजरी लगाई जा रही है। जो श्रमिक काम पर नही आते उनकी भी हाजरी लगा दी जाती है। फिजिकल रूप से जितने श्रमिक कार्य कर रहे है उनसे ज्यादा की हाजरी लगाई जा रही है। गत दिनों नरेगा अंतर्गत पेड़ लगाए गए थे लेकिन कही पर भी एक भी पेड़ नही लगाया गया है। जबकि कालू रोड पर जो पेड़ लगाए गए वो भामाशाहों के सहयोग से लगाये गए है। इस दौरान श्रवणसिंह पुंदलसर, बिमल शर्मा, रामूनाथ जाखड़, अनमोल मोदी, चांदाराम उपस्थित रहे।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment