Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

नगरपालिका ने बांटे घर घर जाकर पट्टे, वार्डवासियों के खिले चेहरे

Published On: October 7, 2023 10:19 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 07 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड 15-16 के वार्डवासियों के चेहरे उस वक़्त खिल उठे जब नगरपालिका अध्यक्ष स्वयं उनके द्वार पट्टे लेकर पहुंच गए। युवा पार्षद विक्रमसिंह शेखावत की मेहनत रंग लाई और मोहल्ले के नागरिकों को अपने मकानों पर मालिकाना हक मिला। मोहल्ले के पार्षद विक्रमसिंह शेखावत ने बताया कि आज कस्बे के दोनों वार्डो में नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा द्वारा 50 पट्टो का वितरण पट्टा विहीन नागरिको को किया गया। बता देवे कि पूर्व में भी युवा पार्षद विक्रमसिंह शेखावत ने अपने वार्डवासियों को 80 पट्टे दिलवाए थे। इस दौरान पार्षद विनोदगिरी गुसाईं, पार्षद रजत आसोपा, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल छापोला, कन्हैयालाल गुरावा मौजूद रहे।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment