Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

नए साल पर राजस्थान सरकार ने युवाओं को दिया बम्पर तोहफा, 72000 से अधिक भर्ती के लिये 12 नोटिफिकेशन जारी

Published On: December 27, 2024 10:57 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 27 दिसम्बर 2024। नए साल पर राजस्थान सरकार नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। नया साल युवाओं के लिए नया अवसर लेकर आ रहा है। राजस्थान में एक बार फिर बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी हुए हैं। नए साल पर राजस्थान सरकार ने युवाओं को दिया बम्पर तोहफा।

अब तक 72000 से अधिक वैकेंसी के लिए कम से कम 12 भर्ती नोटिफिकेशन जारी हुए हैं। चतुर्थ श्रेणी में सबसे ज्यादा भर्ती हो रही है। इसके अलावा ड्राइवर, पशुधन सहायक, जेल प्रहरी, कंडक्टर, वरिष्ठ अध्यापक जैसे पदों पर भी नौकरियां हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस साल किस-किस पद पर भर्तियां निकली हैं। 

वाहन चालक 2025 

राजस्थान में सरकारी ड्राइवर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2756 वाहन चालक पदों पर भर्ती निकाली है। इसेक लिए आवेदन प्रक्रिया 25  फरवरी 2025 से लेकर मार्च 2025 तक चलेगी। 

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) भर्ती 2024

राजस्थान में नेशनल हेल्थ मिशन ने बड़ी भर्ती निकाली है। इसमें करियर बनाने वाले करियर बनाने वाले युवाओं के लिए 8256 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आप 18 फरवरी 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 19 मार्च होगी। 

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) भर्ती 2024

राजस्थान में नेशनल हेल्थ मिशन ने बड़ी भर्ती निकाली है। इसमें करियर बनाने वाले करियर बनाने वाले युवाओं के लिए 8256 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आप 18 फरवरी 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 19 मार्च होगी। 

सीनियर टीचर भर्ती 2024

राजस्थान में सीनियर टीचर ग्रेड II के लिए बंपर भर्ती निकाली है।राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2129 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर 2024 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2025 है। 

पशुधन सहायक और तकनीकी असिस्टेंट भर्ती

पशुधन सहायक के 2041 पद और जूनियर तकनीकी के लिए बड़ी भर्ती निकली है। पशुधन सहायक के लिए आवेदन 31 जनवरी से 1 मार्च तक कर सकते हैं। 

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बंपर भर्ती निकली है। इसके तहत 52,453 पदों पर भर्ती इस बार चयन बोर्ड ने बड़ी भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आवेदन 21 मार्च 2025 को शुरू होगा और अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment