Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

धोखे से कुटरचित दस्तावेज तैयार कर खेत पर कब्ज़ा करने का लगाया आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

---Advertisement---

The Khabar Xpress 18जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाने में कालुबास निवासी रामरख पुत्र भैराराम सांसी ने सुशील व रामचंद्र पुत्र मोहनराम सांसी, गंगाराम पुत्र कुनणा राम नायक, केशव पुत्र गौरीशंकर पारीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया कि उसका खसरा न. 681 एक खेत कस्बे के पश्चिमी दिशा में स्थित है जिसके कुटरचित दस्तावेज पंजीयन विभाग व पटवारी से मिलकर आरोपियों ने बनाकर उसपर अवैध कब्जा कर अवैध रूप से हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। रामरख ने पुलिस को बताया कि उसने लगभग 3 साल पहले सुशील कुमार को एक प्लॉट बेचा था क्योंकि उसके और सुशील कुमार के बीच में पैसो का लेनदेन बाकी था। प्लॉट बेचने के बाद बकाया रकम उसने ले ली। कुछ दिन बाद सुशील कुमार ने प्लॉट की लिखा पढ़ी के बहाने से तहसील में मुझे व मेरे दोनों बेटों को बुलाकर धोखे से कुटरचित दस्तावेज तैयार करवा लिए जिसका मुझे आज पता चला कि उसने हमारी जमीन का पॉवर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम करवा लिया था। हम तीनो बाप बेटा अनपढ़ है इसलिए उसने इस का फायदा उठाया है जबकि महोदय जी मेरे खेत पर एक दावा चल रहा था और उस दावे की डिग्री 9/07/2025 को मेरे पक्ष में हुई है। तब मेने घरेलु आवश्यकता पूर्ति करने के लिए पंजीयन विभाग व तहसीलदार के समक्ष पेश होकर रामदेव पंवार निवासी सुजानगढ़, देवकीनंदन निवासी रणधीसर सुजानगढ़, विक्रम हरिजन राजलदेसर को विक्रय कर दी व कब्ज़ा भी सौंप दिया था। आज मेरे को पता चला की मेरे खेत पर किसी दुसरे लोग कब्जा कर रहे है तो मेने पता लगाया कि मेरे खेत को कई दिनों पहले ही सुशील कुमार ने मेरे से धोखे से लिखवाये गए झूठे पॉवर नामा को काम में लेकर पहले ही बेच दिया है। पुलिस ने धारा 318(4), 338, 336(3), 340 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 का घटित होना पाये जाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जिस्मी जांच श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र कुमार करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment