Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

देश के वीर जवानों की लंबी उम्र एवं सुरक्षा के लिए क्षेत्र के युवाओं ने किये हनुमान चालीसा का वाचन

---Advertisement---

The Khabar Xpress 09 मई 2025। यूद्ध के बीच उपजे तनावपूर्ण हालातो के बीच भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने और विजयश्री दिलाने व उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना के लिये क्षेत्र के गांव सोनियासर शिवदानसिंह के युवाओं ने गांव के बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किये। गांव के युवा अशोक सिंह ने कहा कि जब हमारे जवान हमारी सुरक्षा के लिये बॉर्डर पर दुश्मनों की सेना से युद्ध करके हमारी जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे है तो हम भारतवासियों का भी कर्तव्य है कि हम भी उनके लिए प्रार्थना करे। हम उनके साथ तो नहीं खड़े हो सकते परन्तु उनकी लंबी उम्र के लिये प्रार्थना जरूर कर सकते है। इस दौरान बनवारी शर्मा, राजू नाथ सिद्ध, जीतू सिंह, राजा राम, महेंद्र सिंह ,आशु सिंह, कृष्ण गोपाल, सरवन शर्मा सहित गांव के अनेक युवा मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment