Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

दादोजी महाराज की अखण्ड जोत के साथ पैदल यात्री संघ रवाना, आज लगाएगा धोक..

Published On: August 22, 2024 8:55 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 22 अगस्त 2024। कस्बे से परसनेऊ धाम के लिए पैदल यात्री संघ गुरुवार को अखंड जोत के साथ रवाना हुआ है। यह पैदल यात्री संघ अखण्ड जोत के साथ शुक्रवार को दादोजी महाराज के धाम में धोक लगाएगा। संघ के कार्यकर्ता पार्षद रजत आसोपा ने बताया कि भादवा माह का यह प्रथम संघ है। इस संघ के 50 से अधिक यात्री पैदल यात्रा कर रहे है। संचालन मंडल के बाबूलाल आसोपा, भैरूदान आसोपा ने बताया कि संघ का रात्रि विश्राम कितासर गांव में रहेंगा और सुबह 10 बजे दादोजी महाराज के दर्शन किये जायेंगे। कालूराम शर्मा ने बताया कि दादोजी महाराज की विशेष पूजा अर्चना की व्यवस्था भी भक्तों द्वारा की गई है। संघ की रवानगी कस्बे से बेंड बाजों व पुष्प वर्षा के साथ कि गई। इस दौरान पुजारी अशोक आसोपा, हरिप्रसाद, नरेंद्र, कैलाश आसोपा, रेवंतमल, तरुण शामिल रहें।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment