Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

थैलेसीमिया के मरीज क्या खाएं और किन चीज़ों से करें परहेज, जान लें यहां

---Advertisement---

The Khabar Xpress 08 मई 2024। थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें खून में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। जिस वजह से कई सारी सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हीमोग्लोबिन की कमी एनीमिया और थकान का कारण भी बनती है। थैलेसीमिया से जूझ रहे लोगों को बार-बार खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। थैलेसेमिया होने पर थकान व कमजोरी के साथ ही हड्डियों में दर्द और त्वचा का पीला पड़ना जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इस बीमारी में मरीजों को लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलावों के साथ खानपान पर भी खास ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जान लेते हैं थैलेसीमिया मरीजों के लिए क्या खाना है सही और किन चीज़ों को करना है परहेज।

आयरन रिच फूड्स

थैलेसेमिया के मरीजों को आयरन से भरपूर चीज़ों का अपने खानपान में शामिल करना चाहिए। जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करते हैं। साथ ही आयरन की कमी को भी पूरा करते हैं। पालक, सेब, किशमिश, चुकंदर, अनार, अंजीर और बादाम आदि का सेवन फायदेमंद रहेगा। डॉक्टर से सलाह लेकर आयरन सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।

फॉलिक एसिड से भरपूर चीज़ें

थैलेसीमिया की बीमारी में मरीज को अपनी डाइट में फॉलिक एसिड से भरपूर फूड्स की मात्रा बढ़ानी चाहिए। मटर, नाशपाती, पालक, अनानास, चुकंदर, केला और बींस इन सारी चीज़ों में फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो शरीर में नए ब्लड सेल्स बनाने में मदद करते हैं।

विटामिन बी12 वाले फूड आइटम्स

विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स का सेवन भी थैलेसीमिया मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए डेयरी प्रोडक्ट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। सब्जियों को अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं।

विटामिन सी 

थैलेसेमिया मरीजों के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स अच्छे होते हैं। खट्टे फलों में विटामिन सी बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए संतरा, कीवी, नींबू, शिमला मिर्च और स्ट्रॉबरी आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

इन चीजों को करें अवॉयड

थैलेसेमिया के मरीजों को कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसमें मैदा, उड़द, चना, आलू, बैंगन, भिंडी, फास्ट फूड, जंक फूड, बेकरी प्रोडक्ट्स, ज्यादा मात्रा में नमक और कैफिन युक्त पेय जैसे चाय और कॉफी आदि शामिल हैं।

Disclaimer: ये लेख सामान्य जानकारी के लिये है। किसी भी समस्या के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेवे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment