Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत, डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को रौंदकर 68 रन से दर्ज की जीत

---Advertisement---

The Khabar Xpress 28 जून 2024। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्ले से शानदार पारी खेली. इसके बाद कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की दमदार गेंदबाजी से भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई. भारत अब शनिवार को खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा. भारतीय टीम ने 10 साल बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है. भारत ने पहले 2007 और 2014 में फाइनल खेला था, जिसमें 2007 में जीत मिली थी.

रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 57 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव ने 47 रन जोड़े, जिससे भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट झटके, अक्षर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक 25 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment