Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद, नगरपालिका ने मनाया सुशासन दिवस, झाड़ू लेकर सड़को पर उतरे चेयरमैन

Published On: December 25, 2023 2:36 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 25 दिसम्बर 2023। आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ में सुशासन दिवस मनाया गया। नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद जगदीश गुर्जर, सत्यनारायण नाई, चांद रतन सेठिया, विनोदगिरी गुसाईं, लोकेश गोड़, रजत आसोपा, विक्रम सिंह, गोपाल छापोला, पवन उपाध्याय के साथ नगरपालिका कार्मिको कनिष्ठ सहायक जितेंद्र भोजक, कार्यवाहक सफाई निरीक्षक कमल चांवरिया ने स्व. वाजपेयी को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर मालार्पण किया और उन्हें याद करते हुए सुशासन स्थापित करने और स्वच्छता अभियान सप्ताह की शपथ ली।

\"\"

स्व. प्रधानमंत्री की जयन्ती पर पार्षद जगदीश गुर्जर ने इनके आरंभिक जीवन, राजनीतिक जीवन व प्रधानमंत्री कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया। नगरपालिका कार्मिक जितेन्द्र भोजक ने अटल जी द्वारा लिखी गयी कविताओं में से एक कविता \”गीत नही गाता हूँ\” की पंक्तियां प्रस्तुत की। इसी के साथ उपस्थित समस्त महानुभाव ने सुशासन स्थापित करने व स्वच्छता अभियान सप्ताह का संकल्प लिया।

\"\"

स्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, उपस्थित पार्षद और नगरपालिका कार्मिको ने राष्ट्रीय राजमार्ग घुमचक्कर पर पहुंच के स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए सड़क पर झाड़ू लगाया।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment