Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

ज्योतिषाचार्य पं गोपाल शास्त्री व्यास से जानें 5 सितंबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल

Published On: September 5, 2024 8:25 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 05 सितंबर 2024। राशिफल आपको लव लाइफ, करियर, स्वास्थ और कई अन्य चीजों के बारे में पहले से ही जानकारी दे सकता है। आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों में स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आपको  खुद पर आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। ज्योतिषाचार्य पं गोपाल शास्त्री व्यास से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज के दिन आपको फिट रहने की प्रेरणा मिल सकती है साथ ही साथ आप पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर महसूस कर सकते हैं। आज के दिन बहुत ज्यादा काम करने के बज्या बीच-बीच में ब्रेक भी लें। 

वृषभ 

आज आप स्थिरता और अच्छी दिनचर्या की ओर आकर्षित महसूस कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको निरंतरता के साथ फिटनेस से जुड़ी प्लानिंग करनी है साथ ही ज्यादा सोचने से बचें। 

मिथुन 

आज आपका दिमाग विचारों और संभावनाओं से भरा रहेगा। आज के दिन आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए साथ ही साथ ज्यादा तनाव लेने से भी बचना चाहिए। 

कर्क 

आज के दिन आपकी भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ सकती है, साथ ही साथ उन कार्यों को ज्यादा करना है, जिनसे आपको वाकई में खुशी मिलती है और पॉजिटिविटी का एहसास होता है। 

सिंह

आज आपका दिन अच्छा बीत सकता है। अगर आप लो महसूस कर रहे हैं तो आपको सुबह जल्दी उठकर माइंडफुलनेस का अभ्यास करने के साथ ही योग और प्राणायाम भी करना चाहिए। 

कन्या 

आज आपको अपनी शारिरिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। आज के दिन आपको अपनी गलतियों को पहचानकर आत्मविश्वास को बढ़ाने की जरूरत है। इससे दिन अच्छा बीतेगा। 

तुला

आज आपको सुबह जल्दी उठकर योग और एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए अपनी सांसों पर ध्यान दें। कम शारीरिक गतिविधियां आपके जोड़ों में दर्द का कारण बन सकती है। 

वृश्चिक

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत और सक्षम महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मोबाइल फोन चलाने से बचना चाहिए। इससे आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। 

धनु 

आज आपको अपनी सेहत से जुड़ी आदतों पर ध्यान देकर उन्हें बदलना भी जरूरी है। आज के दिन आपको आहार और विचार दोनों को बेहतर रखना है। इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे। 

मकर 

नियमित तौर पर शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देकर आप हेल्दी महसूस करेंगे। आज के दिन आपको अपने विचारों को अच्छा रखना है। तनाव महसूस करने पर मेंटल हेल्थ पर जरूर ध्यान दें। 

कुंभ 

आज आपको अपनी शरीर को रिचार्ज करने के लिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत महसूस हो सकती है। इसके लिए स्विमिंग, साइकिलिंग और जिम जैसी एक्टिविटीज में भी शामिल हों। 

मीन

अगर आप सेहत से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या महसूस कर रहे हैं तो इसे नजरअंदाज बिलकुल न करें। इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment