Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

जैसलमेर के रामदेवरा कस्बे के रामसरोवर तालाब में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस कांस्टेबल का मिला शव

Published On: August 18, 2023 4:20 AM
---Advertisement---

दी खबर एक्सप्रेस 18 अगस्त 2023। आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने से दुःखद खबर आई है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में तैनात कॉन्स्टेबल रमेश थालोड़ बीकानेर से जैसलमेर के लिए 16 अगस्त को निकला था लेकिन वो जैसलमेर नही पहुंचा।गुरुवार सुबह से ही उसका फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

आज सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को तालाब से निकालवाया और शव को रामदेवरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहाँ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मूलसिंह, पोकरण डीएसपी कैलाश बिश्नोई और रामदेवरा थानाधिकारी खम्माराम मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। पुलिस किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जांच कर रही हैं।बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल यहाँ पर कोर्ट में पेशी पर आया था।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment