Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

जीरो विजिबिलिटी के साथ कोहरा है घना, वाहन चलाये सावधानी से, किसानों के खिले चेहरे

Published On: December 28, 2023 9:33 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 28 दिसम्बर 2023। आज दिन निकलते ही घने कोहरे ने अपनी चादर फैला दी। शहर हो या गांव, गली हो या सड़क, सभी तरफ कोहरे की धुन्ध फैली हुई है। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर के हालात ये है कि घुमचक्कर का दिखना ही बन्द होगया है।

वाहन चलाये सावधानी से

सुबह वाहन सावधानी से चलाये। कुछ फिट की दूरी से ही दिखना बन्द हो रखा है। सड़को और गलियों में जीरो विजिबिलिटी हो गयी है। घने कोहरे की वजह से वाहनो ने लाइट्स जलाली है। द खनर एक्सप्रेस सभी वाहन चालकों से निवेदन करता है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

\"\"

घुमचक्कर का देखे वीडियो

खेतो में पसरी कोहरे की चादर

घने कोहरे के कारण आज किसानों के चेहरे खिल उठे है। पिछले कुछ दिनों में दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण किसानो की चिंता बढ़ गयी थी जिसे आज कोहरे ने मुस्कान में बदल दिया। कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि ओस से सभी फसलों को फायदा है। भूमि में नमी बनेगी और तापमान नीचे आएगा। विशेषकर गेंहू की फसल को बढ़वार के लिये कम तापमान की आवश्यकता है।

\"\"

कोहरे ने खेतो में जमाया अपना रंग

\"\"

शहर की गलियों में भी पसरी कोहरे की चादर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment