Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

जागरूक कस्बेवासी दे शहर की सफाई व्यवस्था का ऑनलाइन फीडबैक, बने स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा

---Advertisement---

The Khabar Xpress 10 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ की सफाई व्यवस्था और श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की कार्यप्रणाली की जानकारी हर शहरवासी को है। सोशल मीडिया पर कस्बे के जागरूक युवाओं द्वारा समय समय पर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर चिंता की जाती रही है। कस्बे की सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट शहरवासियों के लिए भारत सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ऑनलाइन फीडबैक मांगे है।

श्रीडूंगरगढ़ शहर में साफ सफाई होने अथवा नही होने के संबंध में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्कैनर व लिंक जारी किया गया है। इस लिंक के माध्यम से हर कस्बेवासी अपनी गली, घर और मोहल्ले व वार्ड का फ़ीडबैक दे सकते है। जागरूक युवा और कस्बेवासी आज ही अपने शहर की साफ सफाई होने अथवा नही होने के संबंध में अधिक से अधिक फीडबेक देवे। इस लिंक पर 10 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे। आपकी गली में सफाईकर्मी आने अथवा नही आने, घर-घर कचरा संग्रहण हेतु ऑटो/ट्रैक्टर आने अथवा नही आने, आपकी गली में कचरे के ढेर होने अथवा नही होने के अलावा और भी अपना फीडबैक दे सकते है।

इस लिंक पर दे अपना फीडबैक

https://sbmurban.org/feedback

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment