Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

जरा सम्भलकर, कोहरा है घना

Published On: November 30, 2023 8:51 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 30 नवम्बर 2023। पिछले कई दिनों से सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये है। ठंडी हवाओं के साथ क्षेत्र में सुबह सुबह घना कोहरा व्याप्त है। पेड़-पौधे की पत्तियों पर रात को खुले में खड़े वाहनों को ओस ने गीला कर दिया है। खेतो में किसानों को भी इस सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। सिंचित खेती के लिए ये वरदान है। सादो पर भी घने कोहरे की चादर बिछी हुई है। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट का सहारा लेना पड़ रहा है। भाजपा युवा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ ने सुबह सुबह अपना सफर साझा करते हुए बताया कि कोहरे के कारण सड़क पर वाहनों की विजिबिलिटी बिलकुल कम हो चुकी है। अगर सावधानी से वाहन न चलाया जाए तो किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती हैं। तावणियाँ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से जयपुर मार्ग पर सुबह से ही धुन्ध छाई हुई हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment