Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

छात्रायें कर रही विद्यालय के बाहर इंतजार, नहीं खुला विद्यालय का ताला

Published On: September 17, 2024 8:21 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 17 सितंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में आज मंगलवार सुबह सुबह अनोखा घटनाक्रम हो गया। विद्यालय का ताला ही नही खुला। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 7:30 बजे से पहले विद्यालय के मुख्य दरवाजे के ताला खुल जाता है लेकिन ताला नहीं खुलने के कारण छात्रायें विद्यालय के बाहर ही ताला खुलने का इंतजार कर ही है। आसपास के गांवों से छात्रायें जल्दी ही विद्यालय पहुंच जाती है। कुछ छात्राओं ने दीवार की रेलिंग के ऊपर से भी जाने की कोशिश की।

\"\"

द खबर एक्सप्रेस ने शाला कार्मिक महावीर पंघाल से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के पद रिक्त है। विद्यालय में अस्थाई कर्मचारी लगा रखा है जिसके घर मे कोई घटना होने के कारण वे आज विद्यालय का ताला नहीं खोल सके। सूचना मिलते ही तुरंत व्यवस्था कर मुख्य दरवाजे का ताला खुलवाया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment